Showing posts with label mcx tips. Show all posts
Showing posts with label mcx tips. Show all posts

Thursday, 16 August 2018

MCX पर आज से रबड़ में भी ट्रेडिंग का मौका

August 16, 2018
IDEAL STOCK. देश के अग्रणी कमोडिटी एक्सचेंज मल्टी कमोडिटी 

एक्सचेंज (MCX) पर आज से निवेशकों को रबड़ में भी ट्रेडिंग का मौका 

मिलेगा. एक्सचेंज में रबड़ में वायदा कारोबार शुरू हो गया है.

एक्सचेंज का दावा है कि इस कदम से रबर इंडस्ट्री को हेजिंग के लिए 

प्लेटफॉर्म मिलेगा. नए कॉन्ट्रैक्ट से रबड़ के किसानों, व्यापारियों, 

निर्यातकों, आयातकों और टायर कंपनियों को हेजिंग का मौका मिलेगा. 

फिलहाल रबड़ का सितंबर, अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर वायदा लॉन्च हो 

गए हैं. इसके तहत RSS4 रबर में ट्रेडिंग होगी और लॉट साइज 1 टन का 

है. कोच्चि हाजिर बाजार इसका बेंचमार्क है.

CRUDE OIL कमोडिटी के लिए यहाँ से ट्रेड ले 

एमसीएक्स के एमडी और सीईओ मृगांक परांजपे ने कहा, "रबड़ फ्यूचर्स 

कॉन्ट्रैक्ट का लॉन्च एमसीएक्स के लिए काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि हम 

कृषि खंड में नई चीज पेश कर रहे हैं. भारत रबड़ के बड़े उत्पादकों में से 

एक है. इस नए अनुबंध के लॉन्च के साथ, हम पारदर्शी और निष्पक्ष 

बेंचमार्क कीमतें प्रदान करने की उम्मीद करते हैं.

CLICK HERE FOR EID AL ADHR MUBARAK OFFER ONLY INTRADAY TREADERS 

इंडियन रबर ग्रोवर एसोसिएशन के महासचिव ने सिबी जे. मोनिपल्ली ने 

कहा, "रबड़ वायदा इसके व्यापार से जुडे सभी हितधारकों के लिए मूल्य 

जोखिम प्रबंधन और हेजिंग के लिए जरूरी है. रबर की कीमतों के लिए भी 

रबड़ वायदा घरेलू बेंचमार्क के रूप में कार्य करेगा.

भारत दुनिया का छठा सबसे बड़ा उत्पादक और प्राकृतिक रबड़ का दूसरा 

सबसे बड़ा उपभोक्ता है. रबड़ ऑटोमोबाइल, एयरोनॉटिक्स, इलेक्ट्रिकल 

और इलेक्ट्रॉनिक्स बनाने में महत्वपूर्ण कमोडिटी है. वर्ष 2017-18 के 

दौरान भारत में प्राकृतिक रबड़ का उत्पादन 6 लाख 94,000 मीट्रिक टन 

था. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, देश ने 2017-18 के दौरान 46 9, 760 

मीट्रिक टन प्राकृतिक रबर आयात किया.




Friday, 29 June 2018

गोल्ड रेट टुडे: वायदा बाजार में 4 महीने के निचले स्तर पर सोना

June 29, 2018
 शुक्रवार को सोने की कीमतों में सीमित दायरे में कारोबार देखने को मिल रहा है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का अगस्त डिलीवरी कॉन्ट्रैक्ट 30 रुपये या 0.10 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 30,478 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया है.
MCX पर सोने का यह स्तर 4 महीने में सबसे कम है. वहीं MCX पर चांदी का भाव 173 रुपये या 0.44 फीसदी की तेजी के साथ 39,290 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है

इसे भी पढ़ें: Nifty ends June expiry 1.28% lower
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों की बात करें तो कॉमैक्स पर सोने का भाव करीब 2 डॉलर की मजबूती के साथ 1253 डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंच गया है. बीते सत्र में सोने का भाव 6 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया था.
नवंबर 2016 के बाद कीमतों के लिहाज से सोने के लिए यह सबसे खराब महीना साबित हुआ है. गुरुवार को विदेशी बाजार में सोने का भाव 1245 डॉलर प्रति औंस के स्तर तक फिसल गया था.
सोने की कीमतों में लगातार तीसरे हफ्ते गिरावट देखने को मिली है. जून के महीने में सोने की कीमतों में करीब 3.8 फीसदी की गिरावट आई है. कीमतों में गिरावट के लिहाज से दिसंबर 2016 के बाद से सोने के लिए यह सबसे खराब तिमाही साबित हुई है. इसी तरह से विदेशी बाजार में चांदी का दाम करीब 1 फीसदी बढ़कर 16.20 के करीब पहुंच गया है.
जानकारों का कहना है कि अमेरिकी केन्द्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने इस साल 3-4 बार ब्याज दरें बढ़ाने के संकेत दिये हैं. इस वजह से सोने की कीमतों में दबाव देखने को मिल रहा है. इसके अलावा रुपये में रिकवरी से सोने-चांदी की कीमतों पर दबाव है.
GET COMMODITY FREE TRIAL VISIT HERE :- INTRADAY COMMODITY / BULLION TIPS